महासमुंद : अगरबत्ती फैक्ट्री में सामानों की चोरी
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम भलेसर रोड कमल राईस मिल के सामने स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री से सामानों की चोरी की खबर सामने आई है. निलेश कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को शाम करीब 5 बजे वह अपने अगरबत्ती फैक्ट्री को देखरेख कर ताला लगाकर वापस अपने घर आया.
अगले दिन फैक्ट्री जाकर देखा तो सामने गेट का ताला टूटा हुआ था. फैक्ट्री अंदर जाकर देखा तो पता चला फैक्टरी में रखा पुरानी ईस्तमाली सामान 05 एजाज मशीन का मोटर, एक नग मिक्सर मशीन का मोटर, बंबू स्टीक, कलर पैकेट, स्टेपलाईजर, अगरबत्ती सेंट, 05 बेग जोश पाउडर, एक नग कैमरा, वाईफाई एवं डीवीआर सेट कीमती करीबन 15,000 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें