CG : 1 नवंबर से शुरू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली - CG Sandesh

CG : 1 नवंबर से शुरू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

एक नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की शुरूआत होगी। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कई राज्यों के सिस्टम का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में बेहतर कार्ययोजना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस समय रायपुर में आईजी और एसएसपी को मिलाकर दो आईपीएस लॉ एंड आर्डर संभाल रहे हैं। 

मगर पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। इसी तरह राज्य पुलिस सेवा के भी करीब बारह से अधिक अधिकारियां को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पदस्थ किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य कैबिनेट की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पारित हो चुका है।

इस प्रणाली के तहत सीनियर पुलिस अधिकारी दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत कई मामलों में सीधे कार्रवाई कर सकेंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें