खल्लारी : जंगल से शराब बरामद, 3 गिरफ्तार - CG Sandesh

खल्लारी : जंगल से शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस ने जंगल में शराब रखकर बिक्री करने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 06 सितम्बर को मुखबीर ने मोबाईल से सूचना दी. सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने नवाडीह सिड़गिड़ी जंगल में अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा रखकर बिक्री करने वाले शेख अलाउद्दीन उर्फ गुड्डा खान पिता शेख बिसरूद्दीन उम्र 49 वर्ष, शेख अजिमुद्दीन पिता शेख अलाउद्दीन उम्र 24 वर्ष तथा उमेश कुमार निषाद पिता त्रेतानाथ निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी पचेड़ा को पकड़ा. 

उनके कब्जे से 02 प्लास्टिक बोरी में 80 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई जुमला 14400 ML कीमती 6400 रूपये तथा नगदी रकम 1000 रूपये व 03 नग मोबाईल वीवो, सैमसंग, मोटोरोला कीमती करीबन 30000 रूपये जुमला कीमती 37400 रूपये जप्त किया गया.

आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें