पिथौरा : प्राचार्य की निजी कार धुलवाते छात्रो का विडियो वायर... - CG Sandesh

पिथौरा : प्राचार्य की निजी कार धुलवाते छात्रो का विडियो वायरल, जांच शुरू।

शासकीय हाईस्कूल मोहगांव का प्राचार्य की निजी चारपहिया वाहन को स्कूली बच्चो से धुलवाएं जाने का विडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने बीईओ पिथौरा को जांच का आदेश दिये है।

प्रभारी बीईओ लक्ष्मी डडसेना ने दो सदस्यीय टीम गठित करके जांच सौंपी है। टीम में सावित्रिपुर उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य प्रसाद सिदार एवं सावित्रिपुर संकुल समन्वयक पदमन लाल चौधरी शामिल है। ये दोनो अधिकारी प्रतिवेदन प्रस्तुत बीईओ को करेंगे।

मालूम हो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूली बच्चो से गैर शैक्षणिक कार्य कराना प्रतिबंधित है। इसके बाबजूद प्राचार्य की निजी कार स्कूल परिसर में ही धुलवाया गया है। जिसका विडियो वायरल हो चुका है। विडियो सोशल मिडिया में आने के बाद तत्काल नरेश पटेल बीआरसीसी पिथौरा ने अन्जय कश्यप संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है। यह स्कूल सुर्खियो तब आया जब यहां के एक शिक्षक ने छात्र छात्राओ को डण्डे से मारा पीटा था।
 
बहरहाल बीईओ एवं बीआरसीसी के पास सम्पूर्ण रिपोर्ट आने के उपरान्त इस विडियो वायरल मामले में पर्दाफाश होगा। इस मामले में प्रभारी बीईओ पिथौरा लक्ष्मी डडसेना ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सम्पूर्ण दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें