पिथौरा : शराब दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट; बोतल, स... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट; बोतल, सीसीटीवी, मॉनिटर से तोड़फोड़

पिथौरा के विदेशी शराब दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट कर शराब की बोतल, सीसीटीवी, मॉनिटर तोड़फोड़ करने के आरोप में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विदेशी शराब दुकान पिथौरा के सेल्समेन करन सोनटके पिता उदय राम सोनटके उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नवापारा, झलप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 11 सितम्बर 2025 को वह अपने सहकर्मी सेल्समेन गनपत मारकण्डेय एवं सुनील बंजारे के साथ शराब दुकान में शराब की बिक्री कर रहा था. 

रात करीब 08:40 पिथौरा निवासी सावन श्रीवास्तव, हर्षवर्धन राजपूत और दानिश खान आये और सेल्समेन को शराब में पानी मिला रहे हो, शराब पीने से नशा नहीं हो रही है कहते हुये तीनों शराब दुकान अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौज करते हुये तीनों सेल्समेन को हाथ मुक्का से मारपीट किये. आरोपियों पर दुकान में रखे मदिरा की बोतलों को तोड़फोड़ करने, सीसीटीवी एवं मॉनिटर को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है. आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गये. तोड़फोड़ करने से लगभग 19000 हजार रूपये का नुकसान हुआ है. घटना को ओंनकार ध्रुव, कन्हैया कोसरिया, यादराम देखे सुने और बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सावन श्रीवास्तव , हर्षवर्धन राजपूत , दानिश खान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें