सिंगर जुबिन की मौत के मामले में 2 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर गि... - CG Sandesh

सिंगर जुबिन की मौत के मामले में 2 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार

मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। CID ने जुबिन गर्ग के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर नंदेश्वर बोराह और परेश बैश्य को गिरफ्तार किया है।

मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। CID ने जुबिन गर्ग के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर नंदेश्वर बोराह और परेश बैश्य को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पहले भी पूछताछ की जा चुकी थी. अब इन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच, जयश्री गोस्वामी, जो घटना के समय सिंगापुर में थीं, आज CID दफ्तर पहुंचीं। जयश्री नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के फैशन शो से जुड़ी हुई हैं। SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें