महासमुंद : ट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी घायल - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के परसवानी चौक के पास एनएच 53 रोड़ पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गये. उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कमल बिहार बी/128 सेक्टर 4 रायपुर निवासी प्रकाश प्रिथवानी अपने परिवार के साथ 24 अक्टूबर को शाम करीब 04 बजे अपनी होण्डा WRV कार क्र. CG 04 MJ 9683 से ड्रायवर हरिकेश चौहान के साथ रायपुर से ओडिसा सम्बलपुर घुमने जा रहा था. 

एनएच 53 रोड परसवानी चौक बिरकोनी के पास करीब 05:15 बजे पीछे से एक हाईवा ट्रक क्रमांक CG04 PF 8363 ने ठोकर मार दी, जिससे प्रकाश प्रिथवानी और उसकी पत्नि ममता प्रिथवानी घायल हो गये. कार पीछे से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें