मुख्यमंत्री साय ने शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को व... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री साय ने शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को वीरता पदक प्रदान किए

राज्योत्सव के चौथे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और बारह पुलिस जवानों को वीरता पदक प्रदान किए। इन शहीदों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे और वीरेंद्र कुमार शोरी के अलावा पुलिस जवान - धरम सिंह तुलावी, विजय पुनेंग, गोपाल बरदू, रामेश्वर ओयामी, राजूलाल मरकाम, समलूराम सेठिया, तुलाराम ओवासी, मोहनलाल कट्टम, संतोष मोरामी, मनोज यादव, जामुराव और निशा कचलाम के नाम शामिल हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के पच्चीस वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें