छत्तीसगढ़ में एक साथ 12 जगहों पर NIA ने मारे छापे - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में एक साथ 12 जगहों पर NIA ने मारे छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने 7 नवंबर देर शाम बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में एक साथ 12 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई वर्ष 2013 में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए आईईडी विस्फोट और माओवादी हमले को लेकर की गई है। इस हमले में 11 लोग शहीद हो गए थे, जिनमें 10 पुलिस के जवान थे। 

मिली जानकारी के अनुसार छापे की कार्रवाई उन संदिग्ध आरोपियों के परिसरों पर की गई, जो प्रतिबंधित संगठन-सीपीआई माओवादी के सशस्त्र कैडरों के संपर्क में थे। तलाशी के दौरान एजेंसी ने नगदी, हस्तलिखित पत्र, माओवादियों की लेवी वसूली की रसीद बुक और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें