पटेवा : अश्लील गाली गलौज कर मारपीट, 3 पर केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : अश्लील गाली गलौज कर मारपीट, 3 पर केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामाडबरी में अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम रामाडबरी निवासी हीरालाल नारंग ने पुलिस को बताया कि 11 दिसम्बर को रात करीब 08:30 बजे गाय-बैल को संभाल कर रखने की बात को लेकर जोहन सोनवानी, आशाराम सोनवानी और शंकर सोनवानी घर के आंगन में आकर सुरेन्द्र नारंग बाहर निकल कहते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगे. हीरालाल व सुरेन्द्र नारंग, शांति नारंग, योगेश्वरी नारंग ने गाली गलौच करने से मना किया तो जोहन सोनवानी, आशाराम सोनवानी व शंकर सोनवानी ने सुरेन्द्र नारंग के साथ धक्का मुक्की की.

इसी दौरान बीच बचाव करने आये शांति नारंग, योगेश्वरी नारंग को अश्लील गाली गलौच कर धक्का मुक्की किये तथा संतोष नारंग के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये. मारपीट से संतोष नारंग को चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जोहन सोनवानी, आशाराम सोनवानी और शंकर सोनवानी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें