छत्तीसगढ़ में लगाये जायेंगे 513 नए मोबाइल टावर, दुर्गम स्थान... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में लगाये जायेंगे 513 नए मोबाइल टावर, दुर्गम स्थानों पर भी मिलेगी सेवाएं

केन्द्र सरकार ने डिजिटल भारत निधि के तहत छत्तीसगढ़ में बीएसएनएल के माध्यम से 513 नये 4-जी मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की स्वीकृति दे दी है। इस निर्णय से सुदूर और दुर्गम स्थानों में रहने वाले लोगों को पहली बार सुलभ और विश्वसनीय मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाएं प्राप्त होंगी। 

इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक सेवाओं तथा आपातकालीन सेवाओं की सुविधा सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नक्सल प्रभावित और दूरस्थ अंचलों में शांति, सुरक्षा और विकास के साझा प्रयासों का प्रतिफल बताया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें