CG : माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान और 5 किलो का आईईड... - CG Sandesh

CG : माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान और 5 किलो का आईईडी बरामद

बीजापुर जिले के कांडलापर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई माओवादी सामग्री और पांच किलोग्राम का एक आईईडी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली हुई थी.

इसी दौरान कांडलापर्ती सड़क से कुछ दूरी पर माओवादियों द्वारा लगाया गया लगभग पांच किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया। इस आईईडी को बम निरोध दस्ते ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें