news-details

समाज सेवी संस्था एवं लोग कर रहे हैं सहयोग, श्री शेष नारायण नामदेव ने कपड़े के बने दो सौ नग मास्क कलेक्टर को सौंपा

महासमुंद 07 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए इस समय जिले में प्रशासन द्वारा कई कदम उठाये गए हैं और आम जन को इससे बचाव के उपायों को अपनाने से लेकर जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। एक ओर जहां प्रशासन का पूरा अमला इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ चौबीसों घंटे जुटा है, वहीं सामाजिक संगठनों ,स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ जिले के नागरिक भी इस कार्य मे जुटे हैं। आम जन जरूरत मन्द लोगों को भोजन एवम अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज महासमुंद के श्री शेष नारायण नामदेव ने लोगों के उपयोग के लिए कपड़े से बने दो सौ मास्क आज यहाँ कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन को सौंपा। कलेक्टर ने श्री नामदेव को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपेक्षा की कि अन्य लोग भी इस समय आगे आकर सहयोग कर सकते हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें