आवारागर्दी और लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 8 बाइक चालकों के ... - CG Sandesh

आवारागर्दी और लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 8 बाइक चालकों के खिलाफ सरायपाली एसडीएम के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही.

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु महासमुंद जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. और बेवजह घूमने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाही की जा रही है. आज लॉकडाउन के दूसरे दिन आवारागर्दी करते हुए बेवजह घूमने वालो के ख़िलाफ सरायपाली एसडीएम के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार आज नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह के द्वारा सरायपाली के पदमपुर मार्ग में सघन आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान 8 बाइक चालकों को अनावश्यक रुप से आवारागर्दी और बेवजह घूमते पाया गया. बाइक चालको के ऊपर धारा 188 के मामला दर्ज किया गया है एवं इनके बाइक को भी जप्ती बनाया गया है.

लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर सरायपाली-बसना में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है. ज्ञात हो कि 2 दिनों में राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा 8 दुकाने सील एवं 8 बाइको को जपत किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें