मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित - CG Sandesh

मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है.

मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक के 168 पदों पर भर्ती प्रक्रिया मार्च 2021 से शुरू हुई थी। इसकी परीक्षा 29 अप्रैल को होनी थी। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से मंडल ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब 28 नवम्बर को यह परीक्षा ली जाएगी।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजन हेतु व्यापम की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मंगाये गये थे। जिसकी ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंमिक तिथि 18मार्च, अंतिम तिथि 04अप्रैल, एवं परीक्षा तिथि 29 अप्रैल निर्धारित थी। कोरोना महामारी के कारण मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा स्थगित की गई थी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें