महासमुंद : कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के लंबित प्रकरणों को त... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर

बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु राजस्व सर्वेक्षण करें

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने व विलोपन के कार्य को प्राथमिकता दें

महासमुन्द : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ज़िला राजस्व के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रति सप्ताह राजस्व सचिव द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन प्रकरणों को समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। यदि समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं होती तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अनुविभागीय अधिकारियों को डायवर्सन के प्रकरणों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर क्षीरसागर ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिन गांवों में बंदोबस्त त्रुटि सुधार की आवश्यकता है, वहां पुनः राजस्व सर्वेक्षण किया जाए। नगरीय क्षेत्र में नजूल पट्टे की शासकीय भूमि का इच्छुक पात्र हितग्राहियों को गाइड लाइन अनुसार मालिकाना हक़ देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अन्य कार्यों के साथ राजस्व कार्यों में सतत रूप से ध्यान दें। इसमें सरायपाली, बसना एवं पिथौरा में इस कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की गई है।

कलेक्टर क्षीरसागर ने मुख्यमंत्री द्वारा ज़िले में भेंट-मुलाक़ात के दौरान की गयी घोषणाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी भी ली। सभी एसडीएम को सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक के माध्यम से उनसे जमीन संबंधी मांग की जानकारी लेकर आबंटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि इस दिशा में सामाजिक संगठनों से बैठक ली जा रही है।

कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि जिन मतदान केंद्रों में रैंप, विद्युत, पानी, शौचालय जैसे बुनियादी सुविधाएं नही है वहां इन सुविधाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें। साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन करने के कार्य को तत्परता और सावधानी पूर्वक करने के निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के साथ बैठक लेकर मतदान केन्द्रों के आवश्यक परिवर्तन के संबंध में भी अभिमत लिया जाए। उन्होंने सभी बूथ में बीएलओ की नियुक्ति शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमंत रमेश नंदनवार, उमेश साहू, श्रवण कुमार टंडन, मिषा कोसले सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें