
डॉक्टर दिवस विशेष : मरीज ही असली भगवान और अस्पताल ही मंदिर – डॉ. केशव साहू
"सभी व्यक्ति निरोग रहें, इसके लिए डॉक्टर हर परिस्थिति में अपना फर्ज निभाते हैं। जब इलाज से कोई मरीज ठीक होता है, तो जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।" — यह कहना है डॉ. केशव साहू का, जो मानव सेवा को ही जीवन का परम उद्देश्य मानते हैं और महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में कार्यरत हैं।
5000 से अधिक सफल प्रसव – चिकित्सा सेवा में अद्वितीय योगदान
डॉ. केशव साहू अब तक 5000 से अधिक महिलाओं का सफल प्रसव कर चुके हैं। वे सुरक्षित गर्भपात सेवा में भी विशेष दक्षता रखते हैं, जिससे बसना का नाम प्रदेश में गौरव के साथ लिया जा रहा है।
हेल्थ आइकॉन अवार्ड से लेकर कोविड वारियर सम्मान तक
2017–2019: मर्दापाल, कोंडागांव में सेवाएं दीं
2019: हेल्थ आइकॉन अवार्ड से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित
2019–2025: नारायणपुर में कार्यकाल के दौरान
कोविड वारियर पुरस्कार 2021
उत्कृष्ट चिकित्सक पुरस्कार 2024
छत्तीसगढ़ का दिल्ली में प्रतिनिधित्व
डॉ. साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व देश की राजधानी दिल्ली में भी किया है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के जटिल उपचार हेतु उन्हें वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया।
सेवा ही धर्म
"हमारा धर्म है — सभी सुखी रहें, सभी निरोग रहें। मरीज भगवान हैं और अस्पताल मंदिर है। मंदिर रूपी इस अस्पताल में भगवान रूपी मरीजों की सेवा करना ही सच्चा कर्म है।"
– डॉ. केशव साहू
शैक्षणिक योग्यता व पद
डॉ. केशव साहू
पद : चिकित्सा अधिकारी
योग्यता : MBBS, डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन, CEmOC, CAC