बसना : अब तक नहीं मिल पाया पदमुक्त किये कार्यकर्ताओं को पदभा... - CG Sandesh

बसना : अब तक नहीं मिल पाया पदमुक्त किये कार्यकर्ताओं को पदभार, क्या डॉ. संपत पर बीजेपी जताएगी भरोषा..

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल पर बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में भरोषा जताकर टिकट देगी या नहीं इसमें अभी भी संशय बना हुआ है. डॉ. संपत लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ अपनी समिति में जोड़ रहे हैं. साथ ही उन्हें लाभ पहुंचा रहे हैं. लेकिन अब भी बीजेपी के स्थानीय नेता उनकी अनदेखी कर उन्हें अपने कार्यक्रमों में शामिल नहीं कर रहे हैं, साथ ही अब तक पूर्व में बीजेपी से पदमुक्त किये गए कार्यकर्ताओं को बीजेपी ने वापस पदभार नहीं दिया है. जबकि आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं, ऐसे में इन कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अबतक पदभार ना देना समझ से परे हैं. और यह भी सवाल है कि क्या बीजेपी संपत पर भरोषा जताकर उन्हें टिकट देगी ? या किसी और को मौका मिलेगा.


सवाल यह भी है कि यदि पार्टी ने संपत के अलावा किसी और को भी टिकट दिया तो क्या डॉ. संपत फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ने बगावत करेंगे, वर्त्तमान में नीलांचल सेवा समिति की तैयारियों को देखकर लगता है कि डॉ. संपत निश्चित ही बसना विधानसभा से आगामी चुनाव लड़ेंगे.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें