पिथौरा : घर के तरफ पत्थर मारकर की अश्लील गाली गलौज, मामला दर... - CG Sandesh

पिथौरा : घर के तरफ पत्थर मारकर की अश्लील गाली गलौज, मामला दर्ज

पिथौरा थाने में घर के तरफ पत्थर मारकर अश्लील गाली गलौज करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पिथौरा निवासी महेन्द्र साहू पिता विष्णुराम साहू 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अपने काम से वापस घर लौट रहा था. उसी समय वतन डडसेना ने घर के पास आकर गाली गलौज कर रहा था तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था और जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास कर रहा था और लगातार घर के तरफ पत्थर मारकर अश्लील गाली गलौज किया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें