पिथौरा : बीएसएनएल आफिस में चोरी, तकनीशियन ने दर्ज कराई शिकाय... - CG Sandesh

पिथौरा : बीएसएनएल आफिस में चोरी, तकनीशियन ने दर्ज कराई शिकायत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में स्थित बीएसएनएल आफिस में चोरी होने से तकनीशियन ने मामला दर्ज कराया है.

बीएसएनएल के तकनीशियन ने बताया कि 6 मई 2025 को रात लगभग 1 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएसएनएल आफिस लाखागढ़ में घुसकर 4 नग कापर, पट्टी, कापर बेल 30 मीटर 50 एमएम, तीन नग 4जी बीटीएस केबल 30 मीटर, पावर केबल 50 एमएम 10 मीटर, 25 एमएल केबल 20 मीटर 2 जीबीटीएस केबल 20 मीटर चोरी कर लिया. उपरोक्त सामान लगभग 30 हजार रूपये का बताया गया है.

मामले में पुलिस ने अपराध धारा 331(4), 305a BNS का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें