पटेवा : खेत में लापरवाही पूर्वक लपेटकर रखे थे वायर, करंट से ... - CG Sandesh

पटेवा : खेत में लापरवाही पूर्वक लपेटकर रखे थे वायर, करंट से मौत...

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनगढ के खेत में विद्युत् करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वायर लपेट कर रखने वाले ट्यूबवेल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना 22 जुलाई की है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.

मर्ग जांच में पाया गया कि दशरथ ध्रुव पिता कुंवर सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष निवासी सिंघनगढ अपने बोर पम्प के बिजली कनेक्शन की वायर खराब होने से बिजली खंभा के ऊपर लगे सिरे को काट कर तथा बोर पम्प की ओर लगे वायर सिरे को लपेट कर लापरवाहीपूर्वक परसा पेड़ के नीचे रखा था. 

बिजली खंभा के ऊपर वाला सिरा कौशल यादव के बोर कनेक्शन वायर के संपर्क में आ गया, जिससे उसमे बिजली करंट प्रवाहित हो रहा था. 22 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे तोषराम सेन, दशरथ ध्रुव के बोर से पानी लेकर आ रहा था. इसी दौरान पेड़ के नीचे रखे वायर की करंट की चपेट में आने से तोषराम सेन की मौत हो गयी.

आरोपी दशरथ ध्रुव पिता कुंवर सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष निवासी सिंघनगढ के द्वारा अपराध धारा 304 (A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें