पटेवा : अवैध शराब की बिक्री व परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : अवैध शराब की बिक्री व परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियो के संयुक्त कब्जे से लगभग 52 लीटर शराब कीमती लगभग 28,800रूपये जप्त किया गया ।

सुकदेव वैष्णव. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेमलाल साहू के मार्गदर्शन में आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध शराब रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था.

उक्त निर्देशो का पालन करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ अभियान में 23 अक्टूबर को थाना पटेवा एवं साइबर टीम द्वारा घटना स्थल रायतुम पुलिया के पास पीपल पेंड़ के नीचे ग्राम रायतुम में आरोपीगण मनीष निषाद पिता बंशीलाल निषाद उम्र 20 वर्ष और सुनील मिश्रा पिता गंगासागर मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी रायतुम थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के विरूद्ध विधि अनुसार आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियो के संयुक्त कब्जे से 03 पेटी में भरी हुई 144 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 11,520 रूपये एवं 03 पेटी में भरी हुई 144 जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब ,कीमती 17,280 रूपये एवं जप्ती रकम 2,060 रूपये, कुल जुमला (288 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब) 51,840 एम.एल. शराब कीमती करीबन 28,800 रूपये, कुल जुमला रकम 30,860 रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 173/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में थाना प्रभारी पटेवा निरीक्षक शशांक पौराणिक, सउनि. प्रकाश नंद, प्रआर प्रदीप कुमार बरिहा आर0 सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, मुकेश चंद्राकार, अनिल गिलहरे, आशीष जांगडे थाना पटेवा एवं सायबर सेल का विशेष योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें