CG ACCIDENT : पिकअप ने महिला को कुचला, गाड़ी लेकर थाने पहुंच... - CG Sandesh

CG ACCIDENT : पिकअप ने महिला को कुचला, गाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी चालक

बिलासपुर। तेज रफ्तार पिकअप ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पिकअप को जब्त कर लिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

 


ग्राम गढ़वट अमरईयापारा निवासी सुखीन बाई सोमवार को अपने घर से पैदल सब्जी लेकर बेचने के लिए निकली थी। वह सड़क किनारे पैदल चल रही थी। उसी समय कोरबा तरफ से पोल्ट्री फार्म से आ रही पिकअप क्रमांक के चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे पीछे से रौंद दिया।

पिकअप ने महिला को पैर से लेकर कमर तक कुचला दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक पिकअप लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाया। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें