
सरायपाली : कराटे प्रशिक्षण से आत्मरक्षा में दक्ष हो रही बालिकाएं
सरायपाली : केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र 2023-24 में राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद द्वारा जिले के चयनितों 659 शासकीय उच्च प्राथमिक एवं हाई, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से 90 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण जिले के अनुभवी महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है. सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु जोर दिया जा रहा है ताकि समय आने पर स्वंय की रक्षा व समाज में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना सके.
सरायपाली विकासखंड के बलोदा में विगत कई वर्षों से सेवा देते आ रहे कराटे मास्टर हेमराज साहू ने बताया कि जिले में लगभग 52720 बालिकाएं कराटे आत्मरक्षा के क्षेत्र में दक्ष हो रहे है जो कि हमारे जिले के लिए गर्व की बात है आत्मरक्षा के सामान्य पैतरे पंच चलाना ,किक चलाना, पुश करना,ब्लॉक करना ,एल्बो अटैक, आई कित्ते,सहित विभिन्न आत्मरक्षा के पैतरे सिखाया जा रहा है.
यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नारी शक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर और प्रबल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. विकासखंड सरायपाली के बलोदा स्कूल सहित सभी विद्यालयो में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है. उक्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 90 दिन जनवरी माह तक चलेगा इस बीच अभिमन्यु षडंगी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. बलोदा, विवेक बारिक, रेशमलाल सिदार, सविता तिवारी, ब्रजकिशोर प्रेमी, मनोज बारिक, निरूपति पटेल, मनोज साहू, गुलाब दास सहित अन्य उपस्थित रहे.