पिथौरा : घर घुसकर पत्थर से वार कर फोड़ा सिर - CG Sandesh

पिथौरा : घर घुसकर पत्थर से वार कर फोड़ा सिर

पिथौरा के इंद्राकॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर घुसकर पत्थर से सिर में वार कर लहूलुहान कर दिया, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्राकालोनी, पिथौरा निवासी राजेश वासुदेव पिता मोहन वासुदेव 6 नवम्बर को सुबह 09 अपने घर में था. तभी मुस्तकीम खान घर अंदर घुसकर राजेश की पत्नि, मां और बहन को गाली गलौज करने लगा. 

राजेश ने मुस्तकीम खान को शराब गोली खाकर गाली गलौज मत करो कहा तो उसने राजेश के गला को दबा दिया और पत्थर से सिर में मार दिया, जिससे राजेश लहूलुहान हो गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम खान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें