सरायपाली : भतीजे ने ईट से वार कर चाचा को पहुँचाया चोट - CG Sandesh

सरायपाली : भतीजे ने ईट से वार कर चाचा को पहुँचाया चोट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लारीपुर में घर के सामने गड्ढा खोदने की बात पर विवाद होने पर भतीजे से चाचा पर ईट से वार कर चोट पहुँचाया. बीच-बचाव करने आई चाची के साथ भी उसने छिना झपटी की.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम लारीपुर निवासी हेमंत प्रधान पिता लखपती प्रधान उम्र 53 साल 8 नवम्बर को सुबह खेत गया था, जहाँ से लौटने पर देखा की उसके घर के सामने उसके बडे भाई का लड़का विदेशी प्रधान गड्डा खोद दिया था. जिसे मना करने पर विदेशी अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे ईंट से हेमंत के सिर में मार दिया, जिससे उसका सिर लहुलुहान हो गया. मारपीट को देखकर हेमंत की पत्नि सरिता प्रधान बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी विदेशी प्रधान गाली गलौज कर छिना झपटी किया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विदेशी प्रधान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें