पटेवा : सहायक शिक्षिका ने पति के खिलाफ दर्ज करायी FIR - CG Sandesh

पटेवा : सहायक शिक्षिका ने पति के खिलाफ दर्ज करायी FIR

पटेवा थाने में सहायक शिक्षिका ने अपने पति के खिलाफ गाली गलौज और मारने की धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, शशीकला बघेल पुजारीपारा कांकेर में रहती है. शासकीय प्राथमिक शाला पुजारीपारा कांकेर में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है. शशीकला बघेल के पति विमल बघेल ने शशीकला के साथ मारपीट व गाली गलौज की थी, जिसकी शिकायत उसने भानुप्रताप थाने में दर्ज करायी थी. उसके बाद पिछले छ: माह से शशीकला अपने दोनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है. 13 नवम्बर को वह अपने दोनों बच्चे को साथ लेकर अपनी छोटी बहन के घर ग्राम लखनपुर दीवाली त्यौहार मनाने गयी थी.कि

14 नवम्बर को करीबन 11:30 बजे शशीकला अपनी बहन के घर के सामने थी. उसी समय उसका पति विमल बघेल आये और अपने बहन के घर क्यों आई हो, मेरे घर नहीं आये कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा. विमल ने अपने हांथ में सब्बल लेकर मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विमल बघेल के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें