पिथौरा : नाचने के दौरान मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : नाचने के दौरान मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद में त्यौहार के दिन नाचने के दौरान मारपीट हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम लहरौद निवासी प्रेमसिंग ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 14 नवम्बर को शाम करीब 04:30 बजे त्यौहार होने से गांव का रावत लोग उनके घर के पास नाच रहे थे. प्रेमसिंग ठाकुर भी वहीं नाच रहा था.

प्रेमसिंग ठाकुर तथा उसके मोहल्ले के लोग अन्यत्र नाचने के लिये चलने कह रहे थे. इसी बात से नाराज होकर प्रेमसिंह का पड़ोसी भुपेन्द्र ठाकुर ने गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी और डंडा से मारपीट किया. मारपीट से प्रेमसिंग के बांये आंख के पास तथा पीठ में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भुपेन्द्र ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें