पटेवा : कॉलर पकड़कर बाइक से गिराया, बाप-बेटे ने की मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : कॉलर पकड़कर बाइक से गिराया, बाप-बेटे ने की मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदौली में बाइक सवार युवक द्वारा रास्ते से हटने के लिए कहने पर बाप-बेटे ने युवक की पिटाई कर दी. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम छिंदौली निवासी विरेन्द्र बंजारे विद्युत् विभाग पटेवा क्षेत्र में मीटर वाचन का काम करता है., 15 नवम्बर को वह अपने मोटर सायकल से ग्राम बम्बूरडीह जाने के लिये निकला था. तभी शाम करीबन 06 बजे गांव के बस्तीपारा तालाब के पास रास्ते में गांव के देवकुमार सोनी खड़ा था, जिसे गाडी रोककर रास्ते से हटने के लिये बोला तो तू कौन होता है मुझे रास्ते से हटने के लिये बोलने वाला कहते हुए विरेन्द्र के कॉलर को पकड़कर अश्लील गाली गुप्तार कर हांथ मुक्का से मारपीट करते हुए मोटर साकयल सहित गिरा दिया. 

कुछ देर बाद देवकुमार सोनी का बेटा राहूल सोनी आया और वह भी तू कौन होता है मेरे पिता को रास्ते से हटने के लिये बोलने वाला कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया. विरेंद्र उठकर वापस घर जाने लगा तो दोनों बाप बेटा तुझे देख लेंगे कहते हुए जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट से विरेन्द्र को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवकुमार सोनी, राहूल सोनी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें