सांकरा : दुकानों के शटर तोड़कर पैसों की चोरी - CG Sandesh

सांकरा : दुकानों के शटर तोड़कर पैसों की चोरी

सांकरा के चार दुकानों के शटर बैंड कर चोरी करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना 18 नवम्बर की रात की है. इसी रात को बसना के कई दुकानों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पतेरापाली निवासी श्रीराम साहू पिता नन्द कुमार साहू उम्र 27 साल का परसवानी रोड़ ओव्हर ब्रीज के नीचे ग्राम सांकरा में जीया रानी फैंसी स्टोर्स के नाम से दुकान है. 18 की रात 8 बजे श्रीराम साहू दुकान बंद करके अपने घर ग्राम पतेरापाली चला गया था.

श्रीराम साहू को अगले दिन सुबह करीब 5 बजे उसके बगल के होटल मालिक कुलदीप ने फोन करके बताया कि उसके दुकान का शटर आधा खुला हुआ है. तब श्रीराम साहू अपने दुकान में आकर शटर को पुरा उठाकर दुकान के अंदर गया तो देखा कि उसके गल्ले का दराज टुटा हुआ था, जिसमें करीब 2000 रूपये थे, जो दराज में नहीं था. कोई अज्ञात चोर रात में उसके दुकान के शटर को बैंड कर घुसा और चोरी कर लिया.

इसी प्रकार अज्ञात चोर ने शटर को बैंड कर साहू फल भंण्डार से 2500 रूपये, रेशमा फैंसी स्टोर्स से 1500 रूपये, अंकुश मेडिकल स्टोर्स से 1200 रूपये कुल जुमला रकम 7200 रूपये चोरी कर ली.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें