
सरायपाली : संविधान दिवस पर हुए विविध आयोजन
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिपालन के साथ बीईओ सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल एवं एबीईओ द्वय देवनारायण दीवान, जितेन्द्र रावल के मार्गदर्शन में विकासखण्ड सरायपाली के विद्यालयों में 'संविधान दिवस' का आयोजन किया गया। बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने संविधान दिवस क्विज़ में स्वयं प्रतिभागी बनकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र हासिल कर सभी को प्रोत्साहित किया।
विकासखण्ड सरायपाली के चयनित 10 हाईस्कूल एवं हायर सेक. विद्यालयों शास. कन्या हायर सेक., मा सदा गो मंदिर स्कूल, सेजेस, हायर सेक. पैकिन, किसड़ी, बलोदा, केना, केदुवां, बानीगिरोला, मोहदा के विद्यार्थियों के लिए 'विधिक जागरूकता शिविर' अंतर्गत संविधान दिवस पर 'निबंध लेखन' प्रतियोगिता 1. मौलिक अधिकार, 2. मौलिक कर्तव्य, 3. भारत में संविधान का महत्व विषय पर निबंध लेखन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 ई. को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। संविधान दिवस, 26 नवंबर 2023 को मनाए जाने हेतु भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा एक वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है। भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के ऑनलाइन पठन हेतु एक लिंक और इसके साथ ही 'भारत - लोकतंत्र की जननी' विषय पर ऑनलाइन क्विज़ के लिंक को शेयर किया गया था। वेबपोर्टल 26 नवंबर 2023 के लिए उपलब्ध था, जिसमें भारत के सभी नागरिकों भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते थे। ऑफलाइन मोड पर भी कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए थे।
इस पत्र आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय - केना में संस्था प्राचार्य एम एल नायक के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक ने संविधान निर्माण के इतिहास और महत्व को साझा किया तथा की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। आयोजन में व्याख्याता गण पी एन बेहेरा, रुद्रसिंह राय, अनूप मेश्राम, निर्मल प्रधान, शंभु कुशवाहा, लिपिक राकेश डड़सेना सहित समस्त स्टाफ तथा शाला नायक अमित साहू, उपशाला नायक ललिता राणा, बाल संसद के सदस्य गण ज्योति साव, स्नेहा प्रधान, रीतु ग्वाल, अभिषेक गार्डिया एवं सभी विद्यार्थी गण की सक्रिय सहभागिता रही।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय - किसड़ी में व्याख्याता किशोर रथ के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन किया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल - सरायपाली के प्राचार्य मनोज पटेल के संयोजन में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज़ किया।इस आयोजन में विकासखण्ड सरायपाली के शास. प्राथ. शाला बालसी, सिरसोभा, कसडोल, बोंदा, लिमाऊगुड़ा, खैरमाल, भीखापाली एवं उच्च. प्राथमिक शाला तथा हाईस्कूल व हायर सेक. विद्यालयों की भी सक्रिय सहभागिता रही।