पिथौरा : मंदिरों से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : मंदिरों से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा के मंदिरों से चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. पिथौरा निवासी आरोपी भोगसिंह पटेल, नकुल पटेल और बसना निवासी जहीर खान संदिग्ध रूप से घूमते मिले. पुलिस ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 दिसम्बर की रात चोरों ने शीतला मंदिर में घुसकर दान पेटी को तोड़ दिया और मूर्ति में लगे चांदी का मुकुट 2 नग कीमती 20,000 रूपये, चांदी का छत्र 2 नग कीमती 10,000 रूपये, कांस की थाली 2 नग कीमती 2000 रूपये, कांस की बटकी 1 नग कीमती 1500 रूपये, कांस का लोटा 1 नग कीमती 1500 रूपये, दान पेटी में रखा नगदी रकम कीमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला रकम 36,000 रूपये चोरी कर ली. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सामना भी बरामद किया.

इसी तरह, श्री जगन्नाथ मंदिर से 3 दिसम्बर की रात भगवान के 4 नग चांदी के भूज कीमती करीब 35 हजार चोरी की गई थी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें