बसना : आदिवासी युवा प्रभाग की बैठक संपन्न, पर्यावरण सुरक्षित... - CG Sandesh

बसना : आदिवासी युवा प्रभाग की बैठक संपन्न, पर्यावरण सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

आदिवासी युवा प्रभाग जिला महासमुन्द के निर्देशन में ब्लॉक इकाई आदिवासी युवा प्रभाग का गठन किया गया. आज आदिवासी भवन भंवरपुर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने भाग लियाl

जिला सचिव मनोज सिदार के नेतृत्व में युवाओं को विभिन्न पदभार दिया गया. जिसमें अध्यक्ष - देव ठाकुर , उपाध्यक्ष - दिव्या नागेश, केदारनाथ दीवान (कंवर), सचिव - राजेन्द्र सिदार (पोर्ते), कोषाध्यक्ष - टिकेश्वर मरकाम, महासचिव - संजय जगत, सुमंत जगत, संरक्षक - नीलमणि सिदार, मीडिया प्रभारी - किशन जगत,केशव सिदार को दिया गया साथ ही लवकुमार पोर्ते, चंद्रिका सिदार, कन्हैया लाल जगत, धर्मेंद्र जगत सभी उपस्तिथ थेl

सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सम्मान पौधे वितरण कर किया गया और पर्यावरण सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया l

ज्ञात हो कि प्रकृति संरक्षण की जब कहीं भी बात होती है, यह तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक आदिवासी समाज के महान योगदान को याद न कर लिया जाए l

आदिवासी युवा समाज सेवी मनोज सिदार ने बताया कि आदिवासी संस्कृति ने केवल प्रकृति का संरक्षण किया बल्कि संपूर्ण मानव जाति का भी संरक्षण किया है l आदिवासी का मूल मंत्र जल, जंगल, जमीन को माना जाता है, इसलिए सभी युवाओं ने हसदेव जंगल की हो रही कटाई की भी निंदा की क्योंकि इससे वहां के स्थानीय आदिवासी प्रभावित हैl


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें