महासमुंद : 17 वर्षीय नाबालिग की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घाय... - CG Sandesh

महासमुंद : 17 वर्षीय नाबालिग की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त घायल हो गया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी को हेमंत ‍सिन्हा पिता शिव कुमार ‍सिन्हा उम्र 17 वर्ष निवासी सेमरिया (आरंग) अपने साथी पिन्टू के साथ मोटर सायकल में सेमरिया से निकला था. इसी दौरान बिरकोनी के पास किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से हेमंत की मौत हो गई. वहीं पिंटू घायल हो गया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,125(A),106(1)BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें