सूरत बिल्डिंग हादसे में अब तक सात लोगों की मौत, बढ़ सकती है ... - CG Sandesh

सूरत बिल्डिंग हादसे में अब तक सात लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या ,राहत-बचाव कार्य जारी

सूरत। गुजरात के सूरत में शनिवार को एक छह मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। इस हादसे में कई जानें जाने की खबर आ रही है। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

हादसे के बाद अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रसाशन ने बताया है कि मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में सात मौतों के अलावा 15 से अधिक लोग घायल हैं।



अभी तक सात शव बरामद- DCP
सूरत के डीसीपी राजेश परमार ने कहा, “एक महिला को बचा लिया गया है और अभी तक सात शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मलबा हटाने का काम जारी रहेगा।”

इमारत के अंदर 30 फ्लैट थे- कमिश्नर
सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया, “छह मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें रहने वाले कई लोग मलबे में फंस गए। पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसी एक महिला को बचा लिया गया। इमारत के अंदर 30 फ्लैटों में से 4 से 5 फ्लैटों में लोग रहते थे और बाकी खाली थे।”

उन्हेंने कहा कि कई लोग काम पर गए हुए थे और रात की शिफ्ट के बाद जो लोग फ्लैट में सो रहे थे वे हादसे का शिकार हो गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें