जर्जर स्कूल भवनों को लेकर सरकार सचेत, तत्काल मरम्मत के कलेक्... - CG Sandesh

जर्जर स्कूल भवनों को लेकर सरकार सचेत, तत्काल मरम्मत के कलेक्टर्स को दिए निर्देश…

 रायपुर। बारिश के महीने में जर्जर स्कूल भवनों से संभावित खतरे को भांपते हुए सरकार ने ऐसे भवनों में कक्षाएं लगाने से मना कर दिया है। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टर्स को पात्र लिखकर अवगत किया है कि उन्हें जर्जर स्कूल भवनों को लेकर समय-समय पर दिशानिर्देश दिया जाता रहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ऐसे स्कूल भवनों को चिन्हित करते हुए तत्काल उनका मरम्मत कराया जाये। इसके लिए DMF या CSR से मिलने वाली रकम या किसी अन्य माध से खर्च किया जाये।

शिक्षा सचिव ने लिखा है कि कुछ स्कूल अभी भी जर्जर भवनों में संचालित किये जा रहे हैं, जो किसी भी स्तर पर उचित नहीं है। इस आदेश में जर्जर भवनों में स्कूल संचालित नहीं करने और विकल्प के तौर पर सामुदायिक भवन अन्य शासकीय भवन का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



देखें आदेश :



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें