सरायपाली : बालसी नाला के पास 4 लीटर महुआ शराब ले जाता आरोपी ... - CG Sandesh

सरायपाली : बालसी नाला के पास 4 लीटर महुआ शराब ले जाता आरोपी गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस ने 3 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर बालसी नाला के पास एक व्यक्ति को करीब 4 लीटर देशी महुआ शराब ले जाते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली की हफीज मोहम्मद एक थैला में अधिक मात्रा में जरिकन मे शराब भरकर पैदल पैदल बालसी से सरायपाली की ओर आ रहा है, सुचना पर पुलिस ने कार्यवाही के लिये बालसी की ओर जाते समय संदेही बालसी की ओर से आता दिखा, जिसे रास्ते मे रोककर पुलिस द्वारा नाम पता पुछने पर अपना नाम हफीज मोहम्मद पिता सकूर मोहम्मद उम्र 49 वर्ष बताया. पुलिस ने बताया कि संदेही का तलाशी लिये जाने पर उसके फुल पेंट के पाकिट में नगदी 100 रूपये तथा संदेही के कब्जे मे रखे एक प्लास्टिक का थैला जिसमे दो दो लिटर वाली प्लास्टिक बाटल जिसमे देशी कच्ची महुआ मदिरा भरा हुआ जुमला कीमती 900 रूपये मिला. जिसे बरामद कर संदेही का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1) क, आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें