बसना : खेत मेढ़ की सफाई कार्य करते समय स्टे तार से बिजली करंट... - CG Sandesh

बसना : खेत मेढ़ की सफाई कार्य करते समय स्टे तार से बिजली करंट लगने से मौत

बसना थाना अंतर्गत ग्राम भदरपाली में खेत के मेढ़ की राफा से सफाई करते स्टे तार के संपर्क में आने से बिजली की करंट एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

बसना पुलिस ने बताया कि ग्राम भदरपाली के मनकी के दादर खार में दयाराम जगत पिता नैनसिंह जगत उम्र 48 वर्ष अपनी पत्नी बद्रिका जगत के साथ अपने खेत मे धान की फोड़ाई कर रोपाई करने गए थे। जहां अपने ही बगल के दूसरे खेत मे उसकी पत्नी धान की फोड़ाई कर रोपाई कार्य कर रही थी। जबकि दयाराम जगत अपने ही खेत की मेढ़ को राफा से सफाई करते आ रहा था। 

इसी दौरान लगभग दोपहर 3 से 3:30 मेढ़ की सफाई करते हुए फिसल गया जिससे कारण खेत के बोरवेल के लगे बिजली खंभे के स्टे तार को सहारे के लिए पकड़ लिया। जिसमें की विधुत का करेंट प्रभावित हो रहा था। स्टे तार को जैसे ही हाथ लगाया वो करंट से चिपक गया। बगल के दूसरे खेत से उसकी पत्नी बचाने के दौड़ी और बांस के डंडे से अलग करने का प्रयास किया लेकिन उस बांस के डंडे करंट प्रभावित होने के कारण बचा नही पायी और दयाराम जगत की मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना बसना थाने को दी गई जिस पर बसना पुलिस तत्काल मौके पर भदरपाली पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें