बसना : समग्र पर्यावरण के विकास एवं संरक्षण के लिये पौधेरोपण ... - CG Sandesh

बसना : समग्र पर्यावरण के विकास एवं संरक्षण के लिये पौधेरोपण आवश्यक - वृदावती पांडे

बसना : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में आव्हान पर जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती सोमनाथ पांडे ने अपने जिला पंचायत के अनेक गांवो में पौधेरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती सोमनाथ पांडे ने जिला पंचायत क्षेत्र के गांव सिंघनपुर, बानीपाली, जेवरा, गणेशपुर, इंदलपुर और गढ़फुलझर के विद्यालयों और और आंगनबाड़ी केंद्रों में फलदार और छायादार पौधों का पौधेरोपण किया। 

इस दौरान वृन्दावती सोमनाथ पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि पौधे की सुरक्षा करने की ज़िम्मेदारी के साथ संरक्षित करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों के आसपास, गमलों में छोटे-छोटे पौधे लगाये जाने की अपील करते हुए कहा कि हम सबकी सहभागिता पर्यावरण संरक्षण में महती भूमिका निभा सकती है। हम सभी के छोटे-छोटे प्रयासों से
पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखा जा सकता है।


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें