सांकरा : बनदुर्गा मंदिर से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत - CG Sandesh

सांकरा : बनदुर्गा मंदिर से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत

सांकरा से झगरेनडीह रोड़ पर बनदुर्गा मंदिर से सायकल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना की सुचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 3 नवम्बर को केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मुरली साहू पिता सुकदेव साहू उम्र 52 साल निवासी प्यारीदादर (बरनाईदादर) 09 अक्टूबर को शाम को अपने सायकल से भतकुंदा बनदुर्गा मंदिर पूजा करने गया था. 

रात करीब 02:30 बजे वह घर लौट रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ठोकर मार दिया, जिससे सायकल चालक मुरली साहू को गंभीर चोटे आई. उसे ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें