CG : फसल काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत - CG Sandesh

CG : फसल काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी ब्लॉक के बाजरा पारा में खेरा की फसल की कटाई के लिए आए हुए हार्वेस्टर के हेल्पर पर 11 के वी तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पनभरिया तालाब के पास सरजू यादव के खेत में फसल कटाई के लिए आए हार्वेस्टर में खराबी आ गई, ड्राइवर के साथ हेल्पर मनदीप सिंह हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ गया।


इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 के वी लाइन की चपेट में आकर मनदीप पूरी तरह करंट से झुलस गया और इसकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की कार्यवाही में जुट गई है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें