बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते विंटर वेकेशन की घोषणा, 15 जनवरी... - CG Sandesh

बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते विंटर वेकेशन की घोषणा, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

डेस्क। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते तमाम राज्यों ने विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है, जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिन राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों का आदेश जारी किया है उसमें दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक का नाम शामिल है। इस आर्टिकल में जान लीजिए किस राज्य ने कब तक घोषित की हैं स्कूल की छुट्टियां।


दिल्ली


दिल्ली में विंटर ब्रेक 2025 की घोषणा हो चुकी है, जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। 16 जनवरी से सभी स्कूलों के संचालन की अनुमति दी गई है। यह आदेश कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी कक्षाओं पर लागू होगा।


हरियाणा


दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, बेमौसम बरसात और तापमान में आई भारी गिरावट के चलते 1 से 15 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, यह आदेश 1 से 12वीं कक्षा तक सभी पर लागू होगा। हरियाणा में 16 जनवरी से स्कूलों का संचालन किया जाएगा।


जम्मू-कश्मीर


जम्मू-कश्मीर ने भी 10 दिसंबर से कक्षा 5 तक और 12 दिसंबर से कक्षा 6 से 12 तक के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर सरकार की स्कूल/मानव संसाधन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने कहा, “सरकारी उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षण कर्मचारी 10 फरवरी, 2025 से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संबंधित मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगे।” इसके अतिरिक्त, सभी शिक्षकों को अवकाश अवधि के दौरान छात्रों को किसी भी ऑनलाइन मार्गदर्शन के लिए आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहने का भी आदेश दिया गया है।


उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी प्राइमरी स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। सरकारी आदेश के अनुसार, राज्य में सभी प्राइमरी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा जैसे जिलों में 31 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई है लेकिन जल्द ही बड़ी कक्षाओं के लिए भी शीतकालीन अवकाश का आदेश जारी किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें