सरायपाली : कोटवार को डंडे से पीटा, युवक के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : कोटवार को डंडे से पीटा, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारीडीह के कोटवार के साथ डंडे से मारपीट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम कोलियारीडीह के कोटवार सारथी दास ने पुलिस को बताया कि 27 दिसम्बर 2024 को रात लगभग 9 बजे निर्मल यादव और खेल कुमार के झगड़ा के सूचना देने खेल कुमार की बेटी रोशनी मानिकपुरी कोटवार को बुलाने गई थी. तब कोटवार उसके मोहल्ले में पहुंचकर देखा तो दोनों का लड़ाई झगड़ा शांत हो गया था. 

निर्मल यादव अपने घर से कोटवार के पास आकर अश्लील गाली गलौज किया और डंडे से मारपीट किया, जिससे उसे चोटे आई है. डायल 112 की टीम आने पर निर्मल यादव वहां से भाग गया. कोटवार को डायल 112 वाहन से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी निर्मल यादव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें