CG : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर हुई मौत - CG Sandesh

CG : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने बाइक सवार संजय यादव को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की शिकायत मृतक के भाई दीपक यादव ने थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना जोगी अमराई के पास हुई, जब संजय यादव लेबर का पता करने के लिए ग्राम सिल्ली अपनी मोटरसाइकिल से गए थे। रात करीब 8 बजे, घर लौटते समय मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। शव को रतनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें