CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, वृद्ध की मौके ... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, वृद्ध की मौके पर दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बिलासपुर-मस्तूरी मेन रोड पर अनुराग पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, लगरा निवासी 60 वर्षीय नंदकुमार केंवट अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ एचएफ डीलक्स बाइक से बेटी के घर भोथीडीह से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नंदकुमार केंवट ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें