आज से फिर सताएगी गर्मी: सेहत का रखे ध्यान.  - CG Sandesh

आज से फिर सताएगी गर्मी: सेहत का रखे ध्यान.

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में रविवार से अगले पांच दिन तक गर्मी बढ़ेगी. इन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा.
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा. ये सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा. 

रात में तापमान में अचानक गिरावट आने के कारण हल्की ठंड बढ़ गई थी. जिसके कारण पारा सामान्य से नीचे चला गया. 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.


बदलते मौसम में रखे अपने सेहत का ध्यान:

ऐसे बदलते मौसम में लोगों को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. और पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए. जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो.
साथ ही बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें