प्रयागराज से आई अच्छी खबर. संगम तट पर विदेशी पक्षियों की मौज... - CG Sandesh

प्रयागराज से आई अच्छी खबर. संगम तट पर विदेशी पक्षियों की मौजूदगी से विज्ञानिक चकित.

प्रयागराज में हुए महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग आए. और उन्होंने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डूबकी लगाई. वहीं अब महाकुंभ के बाद संगम से बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है.
दरअसल प्रयागराज महाकुंभ के समापन के बाद भी संगम तट पर विदेशी पक्षियों की भारी संख्या में मौजूदगी ने वैज्ञानिकों को चकित कर दिया है. आमतौर पर ये पक्षी फरवरी के अंत तक विदा हो जाते हैं, लेकिन इस बार 13 मार्च तक संगम में डेरा डाले हुए हैं. पक्षी वैज्ञानिकों और जीव विज्ञानियों का मानना है कि यह संगम के जल और वायु की शुद्धता का स्पष्ट प्रमाण है.

बड़ी संख्या में संगम में आते है विदेशी पक्षी
हर साल दिसंबर के अंत में रूस, साइबेरिया और पोलैंड जैसे ठंडे देशों से हजारों की संख्या में विदेशी पक्षी संगम क्षेत्र में आते हैं. इनका ठहराव सामान्यत: फरवरी के अंत तक रहता है, लेकिन इस बार 13 मार्च तक भी इनका यहां बने रहना वैज्ञानिकों के लिए एक आश्चर्य की बात है.

पक्षी वैज्ञानिक प्रो. संदीप मल्होत्रा का कहना है कि लारस रीडिबंडस प्रजाति के ये विदेशी पक्षी प्रदूषण-मुक्त जल और स्वच्छ हवा के संकेतक माने जाते हैं. ये पक्षी केवल तब रुकते हैं जब जल में मौजूद जलीय जीव सुरक्षित हों और पर्यावरण अनुकूल हो. इनकी देर तक मौजूदगी इस बात का संकेत है कि महाकुंभ के दौरान गंगा के जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास सफल रहे.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें