CG: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ऑटो, हादसे में 12वीं के... - CG Sandesh

CG: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ऑटो, हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

कांकेर। जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां भानुप्रतापपुर संबलपुर होते हुए भुरकाभाट जा रही एक आटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. जिसमें सवार एक कक्षा 12वी के छात्र चंद्रपाल कोमरा की मौत हो गई. 


मिली जानकारी के अनुसार आटो में कुल 3 लोग सवार थे. अनियंत्रित होने के बाद आटो पुल से नीचे गिर गई. जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. संजीवनी वाहन के माध्यम से भानुप्रतापपुर अस्पताल लगा गया. जहाँ छात्र ने दम तोड़ दिया. वही दो लोग घायल है. जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें