पिथौरा : दुध वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालक को आई गंभीर चोट. - CG Sandesh

पिथौरा : दुध वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालक को आई गंभीर चोट.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरपाली में एक दुध वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिससे मोटरसायकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरगतोरा निवासी शिवनारायण पटेल 12 फरवरी 2025 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 1505 से अपनी बेटी से मिलने सनतन्ना स्कूल सांकरा गया था, जहाँ अपनी बेटी से मिलकर वापस घर आते समय शाम करीब 07:30 बजे हरीओम राईस मिल के पास ग्राम डोंगरपाली में पीछे से आ रही मेटाडोर दुध वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये शिवनारायण के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे शिवनारायण मोटर सायकल से नीचे गिर गया और गंभीर चोटे आने से मौके पर मैं बेहोश हो गया. जहाँ आसपास वाले एम्बुलेंश बुला कर उसे ईलाज हेतु मेकाहारा रायपुर लेकर चले गए. इस घटना में शिवनारायण की मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध 125(a)-BNS, 281-BNS का अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें