सांकरा : लारीपुर के पास दो मोटरसायकल की भिड़त में पति पत्नी घ... - CG Sandesh

सांकरा : लारीपुर के पास दो मोटरसायकल की भिड़त में पति पत्नी घायल

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लारीपुर के पास दो मोटरसायकल की भिड़त में पति पत्नी घायल हो गए, तथा उनकी मोटरसायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर पिथौरा निवासी राजेन्द्र कुमार जगत 25 अप्रैल 2025 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 6458  में बैठकर अपनी पत्नि के साथ केऊदादर से अपने गांव गोपलपुर वापस आ रहे थे, इसी दौरान परसवानी रोड वन दुर्गा मंदिर ग्राम लारीपुर के पास शाम करीबन 4:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HA 8487 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूवर्क चलाकर राजेन्द्र के मोटर सायकल को ठोकरमार कर एक्सीडेंट कर दिया, ठोकर मारने से दोनो पति-पत्नी नीचे गिर गये जिससे उन्हें चोट आकर खुन निकलने लगा, तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.

इसके बाद दोनों को डॉयल 112 वाहन से ईलाज हेतु CHC पिथौरा ले जाकर भर्ती कराया गया, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें